Advertisement

धूमधाम से किया गया माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सरस्वती माता भूल न जाना, अगले बरस तुम्हें फिर है आना, सरस्वती माता विद्या दाता, मां शारदे की जय, साल में एक बार आती है, विद्या देकर जाती है आदि जयघोष से 24 जनवरी को गूंज उठा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट का इलाका। जब माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने श्रद्वालु निकले।

ज्ञात हो कि जिला के हद में तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी, सरहचिया सहित अन्य क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम रही। इस अवसर पर सबसे पहले पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता सरस्वती की पुजा अर्चना की। साथ ही विशेष कर छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

बताया जाता है कि तेनुघाट में कई जगह यथा क्लब, शिक्षण संस्थान आदि में मां सरस्वती की पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गई। मौके पर तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी स्थित शास्त्री कल्ब के सदस्यों द्वारा भी पूजा की गई, जहां रात्रि में बाल कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, पेंटिंग और कई कलाएं प्रस्तुत की गई। सबसे अच्छी बात यह रही कि जब शास्त्री क्लब द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए निकाला गया तो प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला पुरुष की टोली विसर्जन में नजर आई।

वही किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय तेनुघाट, सरकारी विद्यालय, शैक्षणिक संस्थानो के साथ शहर से लेकर गांव ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की तस्वीरें या मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ छोटे नन्हें -मुन्ने बच्चों में काफी जश्न उत्साह देखने को मिला। साथ ही मां सरस्वती की भोग फल फुल चढ़ावा चढा कर विद्यार्थियों ने बल बुद्धि विद्या की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के समय धैर्य कटरियार, प्रियांशु कटरियार, अर्णव कुमार, अनिकेत नंदन, टुकटुक कुमार, श्रुति सिन्हा, निकिता कटरियार सहित तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी के महिला बच्चे शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *