प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के लाला टोला बगदा में बीते 24 अक्टूबर को श्रीचित्रगुप्त पूजा के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकालकर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाए और भगवान चित्रगुप्त से समाज में ज्ञान, न्याय और सद्भाव की कामना की।
बताया जाता है कि ढ़ोल और ताशे की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-झूमते शोभा यात्रा में शामिल हुए। पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। विसर्जन यात्रा के दौरान मोहल्ले की गलियाँ भक्ति संगीत और उत्साह से गूंज उठी।
प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में कपिलेश्वर प्रसाद वर्मा, सुमनेश्वर प्रसाद वर्मा, निरंजन वर्मा, रंजन वर्मा, आनंद वर्मा, संजय वर्मा, नितेश वर्मा, राहुल वर्मा, गौतम सिन्हा, प्रियांशु वर्मा, मोहित वर्मा, उज्ज्वल वर्मा, सूरज वर्मा, दर्श वर्मा और आयन सिन्हा सहित कई गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा।
बगदा लाला टोला के स्थानीय रहिवासियों ने 25 अक्टूबर को बताया कि यहां यह आयोजन वर्षों से सामाजिक एकता और पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएँ दी।
![]()













Leave a Reply