Advertisement

फुसरो में तराबी मुकम्मल, मस्जिद के इमाम को किया गया सम्मानित

नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे के लिए की विशेष दुआ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रहीमगंज स्थित जामा मस्जिद में पवित्र रमजान माह के दौरान पढ़ी जाने वाली तराबी नमाज़ मुकम्मल होने पर 10 मार्च को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मस्जिद के इमाम को माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रोजेदारों ने इमाम इरफान नदवी साहब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे रमजान माह में उन्होंने अनुशासन और श्रद्धा के साथ तराबी की नमाज़ अदा कराई। हाफिजों द्वारा कुरान मुकम्मल कराने के बाद, नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस अवसर पर पर उपरोक्त के अलावा काफी संख्या मे रहिवासी रोजेदार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *