Advertisement

बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना बेमानी, करें वृक्षारोपण-राकेश सिंह

बस्ती जलाल राम जानकी मठ में अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्ती जलाल ग्राम स्थित राम जानकी मठ में चल रहे 24 घंटा अखंड अष्टयाम यज्ञ में श्रावण माह की आखिरी सोमवारी के दिन 4 अगस्त को सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने बस्ती जलाल मठ परिसर में मठाधीश महंत बाबा बालेश्वर दास के साथ दस वृक्ष लगाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिना वृक्ष का जीवन की कल्पना बेमानी है। प्रत्येक इंसान अपने जीवन में कम से कम 10 वृक्ष अवश्य लगाएं।

भाजपा नेता ने मठ परिसर में एक सौ वृक्ष और उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए बाबा बालेश्वर दास का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरि सहनी, भाजपा नेता बबलू सिंह, संजय महतो, उमेश भगत, सुरेश राय, राजेंद्र राय, विश्वनाथ मेहता, दौलत शर्मा, शिशुपाल सहित दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *