Advertisement

बेरमो अनुमंडल में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से बदस्तूर जारी है अवैध बालू व्यापार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के दामोदर व् उसकी सहायक नदियों से रात के अंधेरे में बैखोफ होकर दर्जनों अवैध बालू लदी ट्रैक्टर गाड़ियां चल रही है। रहिवासियों के अनुसार यह सब प्रशासन के शह पर हो रहा है, जिससे क्षेत्र में नदियों का अस्तित्व खतरे में है।

इस बावत क्षेत्र के रहिवासियों ने 8 जून को बताया कि कई बार उनके मवेशी भी ट्रैक्टर की चपेट में आ चुके हैं। बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के हद में रेलवे कॉलोनी असनापानी स्थित दामोदर नदी तट, झिड़की-सरहचिया स्थित दामोदर नदी से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रेक्टर नदी से अवैध बालू का उठाव करते देखे जा सकते है। प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत स्थित कारी टोंगरी से पिंडरा के रास्ते बालू माफिया इन दिनों बैखोफ होकर रात होते ही बोकारो नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव कर रहे हैं।

रहिवासी बताते हैं कि दर्जनों की संख्या में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर रात में चल रही है। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नही है। स्थानीय रहिवासियों को रात में इन ट्रैक्टरो की आवाज से सोने में भारी दिक्कत होती है। बताया गया कि बीते दिन एक मवेशी के ऊपर भी ट्रैक्टर के पहिए को चढ़ा दिया गया था, जिससे मवेशी का पैर टूट गया। उनके द्वारा रोकने टोकने पर भी ट्रैक्टर चालक एवं उनके मालिक उनकी बातों को अनसुना करते हैं। बताते हैं कि यह ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट की होती है और ललपनिया के कोदवाटांड़ से आती है।

ज्ञात हो कि, बीते 7 जून की रात्रि रहिवासियों ने तंग आकर ट्रैक्टरों को रोक दिया था। काफी हो हंगामा होने के बाद प्रशासनिक उदासीनता के कारण इन ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया। रहिवासियों ने इन ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

ध्यान देने योग्य है कि एक माह पूर्व कथारा ओपी क्षेत्र के असनापानी के सैकड़ो रहिवासियों ने जल संकट को लेकर रेलवे कॉलोनी स्थित दामोदर नदी तट से बालू उठाव कर रहे ट्रेक्टरों की चाभी को कब्जे में कर लिया था, जिसे बाद में वापस कर दिया गया। इस दौरान बालू माफियाओं से ग्रामीणों की हल्की झड़प की भी सूचना है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन अबतक परिणाम सिफर रहा है, जिसके कारण अवैध बालू माफियाओं का मोरल हाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *