Advertisement

खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के मार्ग दर्शन पर 11 अप्रैल को खनन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान में बोकारो जिला के हद में चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलमच्चों पुराना पुल के समीप पुपुनकी बेड़ा में अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जिसे विधिवत जब्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे। जानकारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *