Advertisement

रेलवे पुलिस की गिरफ्त में अवैध रेल टिकट का धंधेबाज

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अवैध तरीके से रेलवे टिकट बना कर बेचने के आरोप में गोमियां थाना की पुलिस ने सुजीत कुमार पंडित नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ गोमियां थाना प्रभारी विंध्याचल कुमार ने 12 फरवरी को बताया कि लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि गोमियां प्रखंड के हद में साड़म में अवैध तरीका से रेलवे टिकट बना कर बेचने का अवैध धंधा जोड़ो से चलाया जा रहा हैं।

सूचना के आधार पर 12 फरवरी को साड़म स्थित चिन्हित स्थल में छापामारी अभियान चलाया गया तथा कंप्यूटर दुकान (कैफे) संचालक स्थानीय रहिवासी सुजीत कुमार पंडित को गिरफ्तार किया गया। जिसे 13 फरवरी को धनबाद रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रेल थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोमिया रेलवे थाना में धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि रेल पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उक्त छापामारी अभियान में एसआई अमित कुमार, एएसआई उमेश कुमार, हवलदार शत्रुघ्न सिंह, चितरंजन पासवान, सीआईबी विभाग के अमित कुमार सहित रेलवे पुलिस के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *