Advertisement

जिलाधिकारी के पास पहुंचा मवेशी अस्पताल के समीप अवैध पार्किंग दुर्घटना मामला

मवेशी अस्पताल सड़क से अवैध वाहन पार्किंग हटे अन्यथा आंदोलन- माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल के सामने सड़क की ओर अवैध वाहन पार्किंग से हो रही दुर्घटना का मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा। जिलाधिकारी ने मामले में न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अवैध वाहन पार्किंग पर रोक लगाने की मांग भाकपा माले के समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी से किया है।

इस संबंध में माले नेता सिंह द्वारा जिलाधिकारी को एक स्मार पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में 26 मई को माले नेता ने बताया कि मुख्यालय के सर्किट हाउस के बगल स्थित मवेशी अस्पताल के पास सड़क की ओर चार चक्का वाहन, एंबुलेंस आदि का हमेशा अवैध पार्किंग रहता है।

इसके कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं खासकर राहगीरों एवं वाहन चालकों को खड़ी वाहन से साईड लेकर बीच सड़क से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग के कारण कई बार पीछे से आ रही गाड़ी से दुर्घटना भी घटित हो गया है। दर्जनों राहगीर दुर्घटना के शिकार हुए हैं।

माले नेता ने बताया कि बीते 24 मई को 6-7 स्कूली छात्रों का समूह दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गया। भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 26 मई को समस्तीपुर के जिलाधिकारी को स्मार- पत्र देकर अवैध वाहन पार्किंग पर रोक लगाने, पार्किंग जोन की व्यवस्था करने अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *