Advertisement

उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो धंधेबाज सहित वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। उत्पाद विभाग गिरिडीह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। विभाग ने दो धंधेबाज सहित अवैध कारोबार में शामिल वेंयूं कार भी बरामद करने सफलता पायी है।

जानकारी के अनुसार उत्पाद पुलिस ने गिरिडीह जिला के हद में बिरनी थाना इलाके के बरमसिया से एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब भरा कई गैलन जप्त किया है। इसकी जानकारी 13 मार्च को अवर निरीक्षक उत्पाद कुमार महेंद्र देवगन ने दिया।

बताया कि पुलिस ने हुंडई कम्पनी के वेन्यू कार समेत 12 गैलन में लगभग 480 लीटर विदेशी रंगीन अवैध शराब को बरामद कर लिया है। साथ ही कार में सवार शराब सप्लायर बगोदर के दोंदलो रहिवासी दिनेश महतो उर्फ दिनेश लंगड़ा और चालक खूबलाल कुमार को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बरमसिया और बगोदर होकर भारी मात्रा में अवैध शराब का तस्करी किया जा रहा है। सूचना के बाद विभाग के अवर निरीक्षक मनीष कुमार और कुमार महेंद्र देवगन के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थल पर गस्ती की गई।

इस दौरान शक के आधार पर एक चार पहिया वाहन का जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान वाहन में 12 गैलन अवैध रंगीन विदेशी शराब लोड पाया गया। साथ ही पुलिस ने रेपर और कवर को भी बरामद किया है।

अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने बताया कि मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। होली और चुनाव के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि किसी भी कीमत पर शराब के अवैध धंधे का संचालन होने नहीं दिया जाएगा। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के हवलदार राम बच्चन प्रसाद, गृह रक्षक बल के भगवान राय, सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, वरुण राय, जयदेव प्रसाद यादव समेत अन्य जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *