Advertisement

वैशाली जिले में नहीं थम रहा है अवैध शराब का धंधा व् देशी शराब निर्माण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में अवैध शराब के धंधे और देशी शराब निर्माण का कारोबार पुलिस की चौकसी के बावजूद भी बदस्तूर जारी है। जिला के हद में राघोपुर दियारा क्षेत्र तथा महनार थाना के दियारा क्षेत्र व् लालगंज का गंडक दियारा क्षेत्र अवैध शराब के धंधेबाजों के लिए स्वर्ग बन गया है ।

पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के निर्माण के अड्डों की जानकारी मिलने पर बराबर छापामारी की जाती है। ड्रम और अर्ध निर्मित शराब तो बरामद होते हैं, लेकिन धंधेबाज अमूनन सभी केस में फरार हो जाते हैं। बताया जाता है कि जिला के हद में महनार थाना की पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर गंगा नदी किनारे संचालित चार अवैध देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 10 हजार लीटर कच्चा महुआ जावा नष्ट किया है। उक्त कार्रवाई बीते 25 दिसंबर को महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र में की गई।

लेकिन पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान चार देशी शराब भट्टियों को पूरी तरह नष्ट किया गया। मौके से बरामद 10 हजार लीटर महुआ जावा को वहीं नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक व टीन के ड्रम तथा अन्य उपकरणों को भी आग की भट्ठी के हवाले कर दिया गया।

इस क्रम में 26 दिसंबर को जंदाहा थाने की पुलिस ने भथाही गांव में छापामारी कर अवैध देसी शराब निर्माण के अड्डे पर छापामारी कर 160 लीटर अर्ध निर्मित शराब और 20 लीटर देसी शराब के साथ भत्ताही गांव के शराब कारोबारी उमाकांत शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *