Advertisement

कसमार के पिड़गुल चौक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पिड़गुल चौक स्थित घर व् दुकान में 5 मई को उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी किया गया। छापामारी में दोनों जगहों से भारी मात्रा में अवैध देशी व् विदेशी शराब बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना क्षेत्र के पिड़गुल चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव के घर एवं दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, बीयर एवं देशी शराब बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है। जब्त सामानो में 20.67 लीटर विदेशी शराब, 63.35 लीटर बियर, 27.6 लीटर देशी शराब सहित झारखंड सरकार का नकली स्टीकर शामिल है।

छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास सहित उत्पाद विभाग तथा स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *