Advertisement

बुडगड्डा में उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध देशी शराब निर्माण स्थल ध्वस्त

छापेमारी में 45 क्विंटल जावा महुआ व् सौ लीटर अवैध शराब के साथ संचालक गिरफतार

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर 15 मई को अवैध शराब के धंधेबाजो के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र से सौ लीटर अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के निगरानी में जिला उत्पाद टीम ने 15 मई को पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के वुडगड्डा ग्राम में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में मौके से उत्पाद टीम ने 4,500 किलोग्राम जावा महुआ शराब एवं 100 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त करने में सफलता पाई।

साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले समानों को भी जप्त कर उसे नष्ट कर दिया गया। वहीं निर्माण स्थल से अवैध शराब विक्रेता राजू ठाकुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उत्पाद टीम द्वारा संदिग्ध अन्य अभियुक्तो के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *