राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में अवैध कोयला की तस्करी बदस्तूर जारी है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद 4 अगस्त को लगभग चार टन अवैध कोयला लदा एक पिकअप वैन जप्त किया है।
बताया जा रहा है कि जप्त पिकअप वैन क्रमांक-JH09W/7199 रात्रि में अवैध कोयला लोड कर बोकारो थर्मल होते हुए नावाडीह की ओर ले जाया जा रहा था। बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में अचानक बैन का गुल्ला टूट गया जिस कारण तस्कर एवं वैन चालक खराब वैन को सड़क में ही छोड़ कर फरार हो गए।
जिसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु यादव को मिलने के बाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, पीएसआई मनोज सिंह दलबल के साथ 4 अगस्त की सुबह जेसीबी मशीन की मदद से कोयला लदा वैन को जप्त कर थाना ले गई। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त कोयला कथारा के बेड़िया बस्ती से लोड किया गया था और बोकारो थर्मल होते नावाडीह की ओर हार्ड कोक फैक्ट्री ले जाया जा रहा था।
![]()













Leave a Reply