Advertisement

IIFA 2017: यहाँ देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

18वें आईफा अवॉर्ड्स 2017 की शुरूआत 13 जुलाई को ही हो चुकी है। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे न्यूयॉर्क में हैं और आईफा अवॉर्ड्स में धूम मचा रहे हैं।

सलमान खान, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, वरुन धवन, कृति सैनन समेत कई सेलेब्स इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने। शाहिद कपूर को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, सबकी फेवरेट आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की। फिल्म ‘नीरजा’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई जबकि, ‘पिंक’ के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेस्ट एक्टर (मेल): शाहिद कपूर (फिल्म: उड़ता पंजाब)

https://www.instagram.com/p/BWmXN7nFKzK/?taken-by=iifa

बेस्ट फिल्म : नीरजा
बेस्ट एक्टर (मेल): शाहिद कपूर (फिल्म: उड़ता पंजाब)
बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट (फिल्म: उड़ता पंजाब)
बेस्ट डायरेक्टर : अनिरुद्ध चौधरी (फिल्म : पिंक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): अनुपम खेर (फिल्म :एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): शबाना आजमी (फिल्म :नीरजा)
बेस्ट डेब्यू (मेल): दिलजीत दोसांझ (फिल्म :उड़ता पंजाब)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): दिशा पाटनी (फिल्म :एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अमित मिश्रा (फिल्म :ए दिल है मुश्किल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): कनिका कपूर (फिल्म : उड़ता पंजाब) और तुलसी कुमार (फिल्म : एयरलिफ्ट)
बेस्ट कॉमिक एक्टर: वरुण धवन (फिल्म :ढिशूम)
बेस्ट नेगेटिव रोल: जिम सरब (फिल्म: नीरजा)
स्टाइल आइकॉन: आलिया भट्ट
आईफा वुमन ऑफ द ईयर: तापसी पन्नू

https://www.instagram.com/p/BWmXU1Sl57w/?taken-by=iifa

https://www.instagram.com/p/BWmEmYGl87q/?taken-by=iifa

इसके अलावा आईफा के स्टेज पर कई स्टार्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस को एंटरटेन किया।

आईफा के ग्रीन कारपेट पर शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। सलमान खान, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने ग्लैमरस लुक में आईफा के ग्रीन कारपेट पर एंट्री की। बता दें, आईफा के मुख्य समारोह को सैफ अली खान और करण जौहर ने होस्ट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *