Advertisement

शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा-आईजी

प्रतिभा खोज अभियान के प्रतिभागी किए गये पुरस्कृत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार-झारखंड के सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के आईजी निशित कुमार उज्जवल ने 31 जनवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के नजरमीरा पंचायत के राहर दियारा स्कूल में परमानन्द यादव मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित प्रतिभा खोज अभियान प्रतियोगिता में शामिल हुए।

इस अवसर पर आईजी उज्जवल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के दो सौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर आईजी निशित कुमार ने विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से प्रयास से बड़ा बदलाव दिखाता है कि सामुदायिक सहयोग और आशीर्वाद से सब कुछ संभव हो सकता है तथा एक छोटी सी पहल भी बड़ा परिणाम ला सकती है। उन्होंने कहा कि अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।

आईजी ने खासकर युवाओं और बेटियों को शिक्षित करने और मेहनत करने की प्रेरणा दी। मौके पर नजरमीरा पंचायत के पूर्व मुखिया बैद्यनाथ राय, पूर्व मुखिया संजय राय, ओम प्रकाश राय, अरविंद राय, प्रमोद कुमार राय सहित विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिका और काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *