Advertisement

कल्याणकारी शासन में लंबी हड़ताल नहीं हुआ करती-इफ्तिखार महमूद

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कल्याणकारी शासन काल में लंबी हड़ताल नहीं हुआ करती है। उक्त बाते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारी सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने 6 अक्टूबर को कही।

बोकारो जिला के हद में गोमियां में मनरेगा तथा रोजगार सेवकों के करीब तीन माह से चली आ रही हड़ताल तथा राज्य सरकार के संवेदनहीनता पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारी सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने 6 अक्टूबर को चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी शासन में लंबी हड़ताल नहीं हुआ करती है, किंतु रोजगार सेवकों के तीन माह की हड़ताल से सरकार की पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों के हड़ताल से मनरेगा मजदूर को काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रोजगार सेवकों के हड़ताल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तुरंत हस्तक्षेप कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *