विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में ललपनियाँ में मजदूर संगठन एटक की स्थापना दिवस पर 31 अक्टूबर को ब्रिटिश हुकूमत का दूसरा रूप भाजपा शासन को एटक नेता इफ्तेखार महमूद ने बताया। सभा का आयोजन ललपनियाँ टीटीपीएस ठेकेदार मजदूर यूनियन की ओर से शताब्दी समारोह के अवसर पर 31 अक्टूबर को किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बीरबल हांदसा एवं उपाध्यक्ष गेंदों केवट ने संयुक्त रूप से किया। महिला श्रमिक उर्मिला देवी के हाथों झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस अवसर पर एटक के दिवंगत हुए श्रमिक नेताओं को श्रद्धांजलि दिया गया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि मजदूर हितों के साथ-साथ देश की आजादी की लड़ाई में भी एटक ने अपना योगदान दिया है। वर्तमान भाजपा की सरकार ब्रिटिश हुकूमत का दूसरा रूप है। भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय नेता केडी सिंह ने एटक के संघर्षों और सफलताओं को ठेका मजदूरों को बताया और कहा कि एटक के संघर्षों ने ब्रिटिश शासन काल में 1926 ईसवी में ट्रेड यूनियन एक्ट, 1936 में आईटी एक्ट और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम जैसे श्रम कानूनों को बनाने के लिए जोर दिया। मौके पर संचालक अनवर रफी, डेगलाल महतो, मुकुंद साल, जागेश्वर राम, बद्री मुंडा, धनेश्वर रविदास, देव आनंद प्रजापति, उमेश राम, छोटे लाल प्रजापति, सलीम अंसारी, धनंजय सिंह एवं दर्जनों ठेका मजदूर उपस्थित थे।
कार्यालय संवाददाता/
![]()












Leave a Reply