जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा दावत-ऐ-इफ्तार का आयोजन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पाक रमजान के पवित्र महिने मे जय झारखंड मजदूर समाज एवं सखा सहयोग सुरक्षा समिति की ओर से प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित यूनियन कार्यालय मे दावत-ऐ- इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या मे रोजा रखने वाले नवाजीयों के साथ हिन्दू भाईयों ने भाग लेकर समाज मे सर्व धर्म समभाव का संदेश देने का काम किया।
जानकारी देते हुए 16 मार्च की संध्या जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी ने बताया कि यूनियन कार्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह युनियन के महामंत्री बी. के. चौधरी ने सभी नमाजीयों का स्वागत करते हुए कहा कि पाक रमजान के मौके पर हम सभी एक दुसरे के लिए मंगल कामना करते है। कहा कि समाज मे धर्म निरपेक्षता की जड़े और मजबूत होने के साथ साथ आपसी प्रेम और सद्भावना बनी रहे और सभी धर्म को मानने वाले मजबूती के साथ एक दूसरे के साथ खड़े रहें।
कार्यालय मंत्री चौधरी के अनुसार मे दावत-ऐ-इफ्तार में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरा लाल मांझी, बोकारो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, झामुमो नेता हसन इमाम, अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रमोद तपरीया, एन के सिंह, शंकर कुमार, अनिल कुमार, यू. सी. कुंभकार, मस्जिद अध्यक्ष इरशाद खान, सलीम अख्तर, कमरूल हक सिकंदर, कलाम अंसारी, भगीरथ शर्मा, फारूक अंसारी, फैयाद खान, रस्मूल अंसारी, फ़िरदौस अंसारी, आई. अहमद, अभिमन्यु मांझी, बी. एन. तिवारी, ओ. पी. चौहान, सतेन्द्र कुमार, वी. के. साह, ए. डब्लू. ए. अंसारी, सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र महतो, आमोद कुमार, आशिक अंसारी, नासिर खान, जितेन्द्र यादव आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply