बीते 112 दिनों ने बंद है बोकारो थर्मल में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हुए 112 दिन पूरा हो गया है। हाइवा कोयलांचल एसोसिएशन के बैनर तले स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों ने भाड़ा बढ़ोतरी एवं रोजगार की मांग को लेकर बीते 15 जुलाई से एस पौंड में आंदोलन शुरू किया था और छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया था।
बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित डीवीसी के डायरेक्टर बंगला में बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा की उपस्थिति में बीते एक नवंबर को हुए समझौता वार्ता में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य चालू करने पर सहमति बन गई है।

इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल पॉवर प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 2 नवंबर को बताया कि पुराना ठिकेदार का कार्य अवधि समाप्त होने के कारण नए ठेकेदार ने छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य निविदा लिया है। परंतु नए ठेकेदार ने अभी तक ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। कहा कि यदि नए ठेकेदार 3 नवंबर तक छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू नहीं करेगा तो प्लांट के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी और 4 नवंबर से प्लांट से विद्युत का उत्पादन बन्द करना पड़ेगा।
बता दे कि बीते 15 जुलाई से हाइवा कोयलांचल एसोसिएशन के बैनर तले विस्थापितों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा में बढ़ोत्तरी एवं विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को लेकर बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा थर्मल एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद कर रखा था, जिसका असर समझौता वार्ता सफल होने के बाद भी जारी है।
![]()













Leave a Reply