Advertisement

आज अगर कर्पूरी ठाकुर होते तो भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होते-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आज अगर बिहार में भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जिंदा होते तो बिहार के मतदाताओं को गोलबंद कर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होते।

उक्त बातें भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समस्तीपुर जिला के हद में रोसड़ा में अति पिछड़ा का वोट बटोरने की कोशिश में कर्पूरी ठाकुर को महिमा मंडित करने वाला भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1979 में आरक्षण लागू किये जाने के खिलाफ जनसंघ ने कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। कर्पूरी ठाकुर के जीते जी पहले जनसंघ और भाजपा ने उनके साथ क्या सलूक किया था यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पर कैलाश पति मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक बयान जनमानस के जेहन में आज भी है।

माले नेता सिंह ने कहा कि आज वोट लेने की मंशा से भाजपा नेता कर्पूरी ठाकुर के चरणों में दिखावा के लिए लोटपोट कर रहे हैं, लेकिन चुनाव बाद ये भाजपाई गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले है। बिहार की जनता इनकी मंशा को समझ गई है। इस बार जनता एनडीए गठबंधन को हराकर कर्पूरी ठाकुर के साथ किया गया अपमान का बदला जरूर लेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *