Advertisement

हिन्दू बंटेगा तो सुरक्षित नहीं रहेगा-डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, हिंदू चेतना के प्रखर वक्ता डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचे।

जानकारी के अनुसार तोगड़िया के फुसरो पहुंचते ही माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर गया। जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

डॉ तोगड़िया के 19 मार्च को फुसरो आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। हिंदू नववर्ष के इस पावन अवसर पर उनके आगमन को संगठन के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज का बंटना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बंगलादेशियों को समय रहते देश से बाहर निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि अन्यथा वे हिंदुओं को बाहर निकाल देंगे। तोगड़िया ने एकजुट होकर अधिकारों के लिए लड़ने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की। कहा कि हम सभी पहले हिन्दू है। जातियों में बंटने से पहले सभी हिन्दू है और सभी को एकजुट रहना होगा।

कहा कि बंगलादेशियों को यदि समय रहते देश से बाहर नहीं निकला गया तो ये हिंदुओं को यहां से निकाल देंगे। कहा कि भारत के कई राज्यों असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में काफी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी हैं। खासकर उत्तर बिहार तो बांग्लादेशियों से भरा हुआ है। हमारी सरकार और जनता को मिलकर इन्हें भगाना होगा, अन्यथा ये हमें भगा देंगे। जिसके बाद उन्होंने सभी हिंदू एक हो का नारा दिया। कहा कि साढ़े चार सौ वर्षो के लंबे संघर्षो के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने हिंदूओं के जागृत होने की भी बात की।

उन्होंने सभी देशवासियों से मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा। कहा कि मुगलों के शासन काल के पहले भी हिंदू रहा है और हिंदू समाज को आगे तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हिंदू के मदद के लिए आगे आना होगा। उन्होंने हिंदू समुदाय से एकजुट होकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कहा कि हिंदू समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें एकजुट होना होगा और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। कहा कि हिंदू समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने होंगे।

इस अवसर पर डॉ तोगड़िया ने हिंदू समुदाय से अपील की कि वे अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट हों और अपने अधिकारों के लिए लड़ें। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे भी लगे।

इससे पहले उनके स्वागत के लिए एक बाइक रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, कृष्ण कुमार, अशोक मिश्रा, दिनेश सिंह, राधेश्याम कुमार, बिरजू कुमार, पंकज पांडेय, पिकू गुप्ता, सुभाष बरनवाल, मनोज रवानी, सत्यम मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *