एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जहां आमतौर पर वैवाहिक कार्यक्रम पुरुष पुरोहितो अथवा पंडितो द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में 13 जून को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां महिला पुरोहितों के द्वारा आदर्श विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
बताया जाता है कि वर और कन्या दोनो पक्षों की आपसी सहमति से यह वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। वर पक्ष से बोकारो जिला के सुदूर नक्सल प्रभावित गोमियां प्रखंड के कतवारी निवासी नीलकंठ महतो के पुत्र चंद्र मौलेश्वर महतो जबकि लड़की पक्ष से रामगढ़ जिला के हद में छोटकी पुनु निवासी महेंद्र महतो की पुत्री फलेश्वरी कुमारी का वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार के विधि विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम महिला पुरोहित पुष्पा सिंह, पुष्पा वर्णवाल, रीना सिन्हा एवं जय प्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा संपादित किया गया।
इस अवसर पर व्यवस्था को बनाए रखने में गायत्री परिवार की ओर से चंद्र भूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, संयोजक पंचदेव प्रसाद यादव, सह संयोजक सुरेश प्रसाद, सीताराम चौहान, संतोष विश्वकर्मा, राम विलास चौहान, रेशम लाल, गणेश यादव, अर्जुन वर्णवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
जबकि वैवाहिक स्थल पर वर और कन्या दोनों पक्षों के सगे संबंधी उपस्थित होकर वर और कन्या दोनों को आशीर्वाद दिया। मौके पर उपस्थित जनों के लिए सामुहिक भोजन की व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई थी।
678 total views, 1 views today