युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आइकॉन राजन कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सबको खुश कर दिया। वे केवल सिनेमा के पर्दे के हीरो नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर रियल हीरो की भूमिका निभाई है।
हीरो हर इंसान के अंदर होता है, लेकिन कोई हीरा ऐसा निकलता है जो हीरो का काम करता है।
जानकारी के अनुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुगम, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर तथा विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य तथा अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनायें मिलीं।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर इतिहास के किरदार कर्ण को जीवंत करने के लिए आइकॉन राजन मैदान में उतरे थे। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार दानवीर कर्ण के अवतार मे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने वोट दान को ही असली दान माना है। दानवीर कर्ण की भूमिका में हीरो राजन केवल एक ऐतिहासिक पात्र नहीं, बल्कि वर्तमान भारत के जागरूक नागरिक का स्वर बनकर सामने आये हैं।
राजन के अनुसार आज के युग में वोट ही सबसे बड़ा दान है और वोट ही लोकतंत्र की असली शक्ति है।आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन ने चार्ली चैप्लिन बनकर जिस तरह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफ़र किया। वह इनकी निष्ठा को दर्शाता है। लोकतंत्र के प्रति इनकी आस्था को दिखाता है। 101 पंचायतों में वोटिंग ट्री लगाने का इनका रेकॉर्ड अविस्मरणीय है।
![]()













Leave a Reply