Advertisement

गणपति विसर्जन में शामिल हुए सैकड़ो भक्तगण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर थर्ड ई स्थित पर्यावरण-मित्र आश्रम में ओझा परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीगणेश पूजानोत्सव का 9 सितंबर को समापन कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गणपति देव की वैदिक विधि विधान से पूजा, अर्चना, आरती एवं महिला भक्ति संगीत के पश्चात उपस्थित सभी भक्त जनों को खिचड़ी भोग खिला कर भगवान विघ्न विनाशक की बिदाई करते हुए सेक्टर टू टैंक गार्डन के तलाब में विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर पंडित चंदन शास्त्री एवं पं. अखिलेश ओझा ने पूजन कराया तथा यजमान के रूप में स्वच्छ भारत अभियान प्रदेश भाजपा के प्रदेश संयोजक सह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव व संपूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, अनीता ओझा, जया मिश्रा और विजया ओझा ने भगवान का पूजन किया।

पुजननोत्सव में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, पूर्व डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, आफिसर एसोसिएशन के महासचिव अजय पांडेय, वाईबीएन विश्वविद्यालय के कुलपति एस के शर्मा, मृणाल चौबे, विष्णु शंकर मिश्र, वीरेंद्र चौबे, उमेश सिंह, बिमलेश पांडेय, अनीता ओझा, मिली मनी चौबे, करुणा पाठक, रंभा चौबे, ममता चौबे, सुनीता सिंह, अनीता सिंह, जया, विजया, दीक्षा, अनुपम, दिव्या पांडेय, विंध्या मिश्र, दीपक, गोलू, रघुवर प्रसाद, अरुण शर्मा, रूपेश पांडेय, पप्पू चौबे सहित सैकड़ों विशिष्ठ जन उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *