Advertisement

फुसरो मे श्रीश्याम बाबा की निकाली गई निशान यात्रा, सैंकड़ो श्रद्धालू हुए शामिल

एन. के. सिंह/फुसरो(बोकारो)। श्रीश्याम बाबा का वार्षिक महोत्सव को लेकर 25 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार शिवनारायण मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार श्रीश्याम बाबा का निशान यात्रा करगली बाजार से निकलकर पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार होते हुए नप कार्यालय के समीप अग्रसेन भवन पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालूगण श्रीश्याम बाबा के भजनों पर खुब झूमते रहे। निशान यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी और तासा पार्टी आकर्षण का केंद्र रहा। धनबाद और बेरमो की भजन मंडली द्वारा निशान यात्रा में भजनो की प्रस्तुति की गई।

वहीं इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रम पांडेय सहित जगह-जगह पर समाजसेवियों की ओर से फल, फ्रूटी, पानी, शरबत आदि की व्यवस्था किया गया। निशान यात्रा मे विक्रम पांडेय, छेदी नोनिया, आर उनेश, उत्तम सिंह, रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, सुरेंद्र खेमका, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, वैभव चौरसिया, सुरेश वंशल, नेमीचंद गोयल, मनोज गोयल, विकास सिंह, मीनू अग्रवाल, रोहित मित्तल, मनोज अग्रवाल, सरवन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुमित बंसल, अर्चना सिंह, सुशांत राईका, सूरज मित्तल, मृत्युंजय पांडेय, आनंद गोयल, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र गोयल, सोनू अग्रवाल, विनोद गोयल, शंकर गोयल सहित मारवाड़ी महिला समिति की सीमा गोयल, हिमांशी अग्रवाल, शीतल ठक्कर, अदिति खेमका, मनीषा पेड़िवाल, सरोज जिन्दल, लक्ष्मी राठी, पूनम अग्रवाल, नीतू गोयल आदि का योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *