Advertisement

बालीडीह के तेतरियाडीह में उत्पाद विभाग की छापेमारी में सौ लीटर दारू जब्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन पर जिला उत्पाद विभाग ने छापामारी कर सौ लीटर देशी दारू (शराब) जब्त किया।

जानकारी के अनुसार जिला उत्पाद बल के सहयोग से बोकारो जिला के हद में बालिडीह थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया।

मौके पर 100 लीटर चुलाई गई अवैध शराब जब्त किया तथा 2500 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह-चंद्रपुरा रविरंजन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *