सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव पर चर्चा करते हुए बाबा संतोष दास ने कहा कि भगवान शिव सर्व शक्तिमान है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव के ऊपर सदैव विभिन्न प्रकार के भोग -प्रसाद चढ़ाए जाते हैं, जबकि सब प्रसादो से विपरीत भांग एवं धतूरा है। भांग एवं धतूरा इस बात का संकेत है कि भगवान मानव के जीवन की कष्टप्रद दु:ख एवं अशांति को धतूरे और भांग के रूप में ग्रहण कर शिव के रूप का दर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड के रचयिता की रूपरेखा में परिवर्तित शिव की महिमा अपरंपार है।
बाबा संतोष दास ने खुलासा करते हुए कहा कि साईं रूपी शिव का ही अवतार है शिरडी के साईं बाबा। भगवान शिव मनुष्य के कष्टों एवं अवगुणों को दूर कर उसे सच्चे मानवीय पथ प्रदर्शक की ओर ले जाते हैं। मानव को आजीवन कष्टों से भी साईं नाथ रूपी शिव बचाते हैं।
भगवान शिव से ही उत्पन्न साईं वास्तविक में मनुष्य के हर विपरीत व अतिरिक्त कष्टों को हर कर उसे अपने में विलीन कर लेते हैं। अतः शिव रूपी साईं के साथ-साथ सब शक्तिमान शिव की पूजा मनुष्य को सदा आजीवन करते रहना चाहिए ।
बाबा संतोष दास ने अपने गुरु बलवीर दास द्वारा ज्ञान के आधार पर मानव जीवन की महत्ता बताते हुए सदा कल्याणकारी कार्यों को करते रहने के लिए बताया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के द्वारा संपूर्ण शक्तियों को प्राप्त किया जा सकता है।
कहा कि शिव के संपूर्ण रूप और उनके 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन व ज्ञान के बगैर मानव जीवन असंतुष्ट एवं अपूर्ण है। अतः शिव के रूपों को आजीवन अपने अंतरात्मा के करीब रख अपने आप को सर्व शक्तिशाली बनाने के लिए निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।
इस अवसर पर गुवा के दर्जनों श्रद्धालुओं की उपस्थिति मे भगवान साईं एवं भगवान शंकर की पूजा कर रहे रहिवासियों को हरिद्वार से आए चर्चित बाबा संतोष दास ने आशीर्वचन देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने जीवन के चमत्कारों को बताते हुए बाबा ने कहा कि सावन एवं शिवरात्रि के पर्व के अवसर पर वे कहीं भी रहे, लेकिन झारखंड में स्थापित भगवान शिव की नगरी बाबा धाम की लीला के कारण उन्हे झारखंड के गुवा आना पड़ता है।
महादेव की कृपा के आधार पर वे बच्चों को, उज्जवल भारत की रूप में देखते हुए तहे दिल से उन्हें आशीर्वाद देते हुए देश की धरोहर के रूप में गर्व करते हैं।
![]()












Leave a Reply