Advertisement

रानीबाग में अवैध कोयला के खिलाफ छापेमारी में भारी मात्रा में कोयला जब्त

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के रानीबाग से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला बरामद किया गया।

सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे 11 दिसंबर को बेरमो पुलिस, सीसीएल सुरक्षा दल व् सीआईएसएफ टीम द्वारा जिला के हद में फुसरो मेन रोड के समीप रानीबाग से अवैध कोयला की छापेमारी की गयी। छापेमारी मे 21 टन कच्चा कोयला जब्त किया गया, जिसे जेसीबी से ट्रेक्टर मे लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग के क्रेशर मे अनलोड किया गया।

छापेमारी मे बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनुप नारायण सिंह एवं सहयोगी दल सीएसआईएफ के सहायक समादेष्टा सार्थक वरपे, इंस्पेक्टर पीके सिंह, हवलदार एस. मिंज, मंशा कुमारी, क्राईम ब्रांच के केसी नायडू, सुदामा एवं सहयोगी दल सीसीएल से एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, जयशंकर, अनाम वारिश, हवलदार कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, होम गार्ड जवान जितेन्द्र रजक, दिलचंद महतो, मोहम्मद जिलानी, कान्ति खाखा, सुषमा कुमारी, प्रमिला कुमारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *