एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में 65वां श्रीश्री रामचरितमानस महायज्ञ के तीसरे दिन 21 फरवरी को पूजा अर्चना परिक्रमा के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर दूर दराज से बच्चे व महिलाएं मेला का आनन्द लेने व पूजा अर्चना करने पहुँच रहे है। वही 21 फरवरी की सुबह परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मानस पाठ में महिलाओं ने सामूहिक मानस पाठ किया।
यज्ञ में मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे स्वामी राम बिहारी शरण महराज ने कहा कि माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। वह हमारा कभी अहित नहीं कर सकते हैं। यज्ञ समिति के मनोज सिंह और सुशील सिंह ने बताया कि जमुई से आये मानस रामायणी मानस बमबम पांडेय द्वारा सुबह 7बजे से 1 बजे तक रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है।
साथ ही साथ इंदौर मध्य प्रदेश से आए लोकेशानंद शास्त्री के द्वारा रात्रि में प्रवचन किया जा रहा है। महायज्ञ से करगली गेट के आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
![]()












Leave a Reply