Advertisement

महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिवालयों में श्रद्वालुओं की भारी भीड़

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवालयों तथा मंदिरो में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़, सरहचीया, उलगड्डा सहित अन्य कई जगहों पर शिवालयों में पुजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ देखी गयी।

महाशिवरात्रि के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों को आकर्षक डेकोरेशन, फूलों से सजाया गया था। वहीं इन शिवालयों में हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ तथा मैया पार्वती की पुजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने शिवरात्रि पर उपवास रखा।

इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों के कमिटी द्वारा भोलेनाथ तथा मैया पार्वती के विवाह उत्सव पर चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन किया गया। वहीं शिव भक्ती गानों से क्षेत्र भक्ति मय हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *