Advertisement

बैद्यनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला के 23वें दिन जुटी अपार भीड़

एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। राजकीय श्रावणी मेला के 23 वें दिन 5 अगस्त को प्रातः मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। यहां कांवरियों की अपार भीड़ देखी गयी। बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की कतार तड़के सुबह तिवारी चौक होते हुए बीएड कॉलेज तक पहुँच गयी थी।

जानकारी के अनुसार शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान रहा। सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये।

वही जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया गया। वही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इसकी निगरानी लगातार की जाती रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *