Advertisement

महुआटांड़ से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां विधानसभा क्षेत्र के महुआटांड़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 जुलाई की शाम 45 पेटी अवैध शराब जप्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महुआटांड़ के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर धवैया पंचायत में अरुण रविदास के घर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में अवैध रूप से रखी गई शराब को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अरुण रविदास कहीं और खपाने की फिराक में था।

उससे पहले पुलिस को सूचना मिली और छापेमारी कर आरएस, मैकड्वैल एवं अन्य विदेशी ब्रांड की शराब बरामदगी किया गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के ऊपर बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत उनकी भी पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि उनके थाना के हद में इस तरह का कारोबार फलने फूलने में नहीं दिया जाएगा। दूसरी ओर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *