Advertisement

HPCL के नए CMD बने पुष्प कुमार जोशी

जमशेदपुर के XLRI से रहा नाता, संस्थान ने जताई खुशी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। हिदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिडेड (HPCL) के नए चेयरमैन बनाए गए पुष्प कुमार जोशी का झारखंड (Jharkhand) गहरा नाता रहा है। जोशी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित प्रबंधन संस्थान XLRI से अपनी पढ़ाई की है।

उन्होंने वर्ष 1984 से 1986 तक प्रबंधन संस्थान मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरेट किया है। HPCL के नए CMD के रूप में जोशी के नाम की घोषणा होने के बाद प्रबंधन संस्थान (Management institute) के एल्युमिनाई एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान जारी कर खुशी जताई है।

पुष्प कुमार जोशी वर्तमान में कंपनी के HR डायरेक्टर हैं। जोशी पर वर्तमान में कंपनी के मानव संसाधन नीतियों और रणनीतियों के डिजाइन और तैनाती की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं। जोशी के पास लंबा अनुभव है। जोशी मुकेश कुमार सुराणा की जगह लेंगे। मुकेश आगामी 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बताया जाता है कि जोशी इससे पहले दो मौकों पर कंपनी के प्रमुख बनने से चूक गए थे। वर्ष 2013 में वह इस पद की दावेदारी में शामिल थे। तब निशि वासुदेव को चुना गया था। वहीं अक्टूबर 2015 में सुराणा का चयन हो गया। जोशी का कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा।

XLRI ने बयान जारी कर कहा है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। संस्थान में अध्ययन करने वाले तमाम छात्र लगातार शीर्ष पदों तक पहुंचते रहे हैं। इस सूची में जोशी का नाम भी शामिल है। संस्थान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जोशी के नेतृत्व में कंपनी अपनी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *