गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित नगर परिषद् कार्यालय परिसर में 28 जून को हाजीपुर नगर क्षेत्र के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण के 702 लाभुकों को कार्यादेश निर्गत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नगर परिषद् के आवास योजना के स्वीकृत 702 लाभुकों के खाता में प्रथम किस्त की राशि एक लाख रूपया हस्तांतरण किया गया।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर यहां बीते 20 जून को बिहार के सिवान जिला में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वेबकास्टिंग भी दिखाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक जिनके द्वारा आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वैसे लाभुकों को जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा घर का चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा लाभुक शांति देवी, ललिता देवी, किरण देवी, धनवंती कुमारी, सीता देवी, फरजाना खातुन, मदीन देवी एवं विवेक कुमार को घर का चाबी सौंपा गया एवं गृह निर्माण पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की गयी। आवास योजना वन के कुल 272 लाभुकों को नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी, उप सभापति कंचन कुमारी द्वारा चाबी सौंपा गया एवं गृह प्रवेश कराया गया।

जिला पदाधिकारी, सभापति एवं उप सभापति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण के 702 लाभुकों को कार्यदिश दिया गया, जिनके खाते में प्रथम किस्त की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।कार्यादेश प्राप्त करने वाले में सुमित्रा सुमन देवी, जूहीं प्रवीण, मुन्नी देवी, लक्ष्मी पासवान, नजरा खातुन, अनिता देवी आदि शामिल है।कार्यक्रम में नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा निर्देश से लाभुकों को अवगत कराया एवं शीघ्र आवास निर्माण हेतु अपील की। कार्यक्रम में सभी वार्डों के वार्ड पार्षद, नगर परिषद् के पदाधिकारी एवं कर्मी, आवास सहायक, स्वच्छता साथी, सीआरपी सहित लाभुक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply