Advertisement

मुसलाधार वर्षा से गिरा मकान, सपरिवार भागकर बचाई जान

माकपा नेता ने पीड़िता के घर जाकर लिया स्थिति का जायजा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड कामता पंचायत के ग्राम भुसाढ निवासी मसोमात लालो देवी का बीते 12 सितंबर को हुई मुसलाधार वर्षा से मकान पुरी तरह गिर गया। जब घर गिरने लगा तो सपरिवार घर से निकलकर सभी ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। नहीं तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

हुए क्षति का जायजा लेने गए माकपा नेता द्वारीका ठाकुर को प्रभावित लालो देवी ने बताया कि जब मिट्टी का घर गिर रहा था उस समय खुट्टा बल्ली के सहारे घर को बचाना चाह रहे थे, लेकिन नहीं बच पाया और घर गिर गया।

महिला ने बताया कि जब घर गिरने लगा तो हम सपरिवार भागकर जान बचाए, नहीं तो जान का नुकसान हो सकता था। महिला के अनुसार उसके रहने के लिए केवल यही घर है। घर गिरने से वह पुरी तरह बेघर हो गई है। अब हम सपरिवार कहां जाएं। महिला के अनुसार उसके परिवार में आठ लोग है। रहने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा है।

परिजनों ने लातेहार जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) भोर सिंह यादव से तत्काल आवास दिलवाने की मांग की है। उक्त जानकारी कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *