एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में 31 जुलाई को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक तथा संचालन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन ने की।
इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत 10 कामगारों के सेवानिवृत होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि कामगारों के श्रम के बदौलत ही कंपनी आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आप हमेशा स्वस्थ और सुखी रहे और अपना जीवन भर की कमाई को सही जगह उपयोग करें, ताकि आने वाले समय में किसी तरह से कोई दिक्कत ना हो और भविष्य में परिवार और समाज के साथ खुशी से जीवन व्यतीत करें।
मौके पर श्रमिक नेता शमशुल हक, राजकुमार मंडल, निजाम अंसारी, राजू स्वामी, कामोद प्रसाद, सचिन कुमार, अजय, खगेश्वर रजक आदि ने कहा की स्वयं से अर्जित जीवन की अमूल्य कमाई को जो कंपनी द्वारा दिया जाएगा उसे संजोकर अवश्य रखे, यही भविष्य मे काम आएगा। सभी ने कामगारों के सेवानिवृत्ति के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर महाप्रबंधक सहित उपस्थित अधिकारी और श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ा कर, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, धर्म ग्रंथ, मेडिकल सर्टिफिकेट, डिनर सेट तथा ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रबंधक मानव संसाधन रामानुज प्रसाद, संचालनकर्ता सहायक प्रबंधक एचआर सूर्य प्रताप सिंह व् अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार ने दी।
![]()













Leave a Reply