Advertisement

कोरोना काल में अहम भूमिका निभाने वाले सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बीते 26 जनवरी को तेनुघाट जेल प्रांगण में झंडोत्तोलन के बाद कोरोना महामारी में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सभी को कोरोना वारियर्स सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, जेल अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी, अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के डॉक्टर शंभू कुमार को कोरोना वरियर्स से सम्मानित किया गया।

कोरोना वारियर्स सम्मान पत्र देने वालों में तिवारी के साथ मानव अधिकार आयोग के बोकारो जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर के द्वारा उपरोक्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र दिया गया।

इस अवसर पर ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कोरोना काल में जो पत्रकार बंधु ने भी अहम भूमिका निभाई है, उन्हें भी जल्द ही कोरोना वारियर्स से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी जेलर नीरज कुमार, मनोज कुमार पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *