अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सूद ने महिला रेलकर्मियों एवं कर्मचारियों के अध्ययनरत पुत्र-पुत्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर 10 मार्च को पेंटिंग, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में बच्चे – बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में महिला रेलकर्मियों एवं कर्मचारियों के अध्ययनरत पुत्र -पुत्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह उपहार उनकी शिक्षा और विकास के लिए प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। पेंटिंग, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना था। इस अवसर पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के निर्माता हैं। हमें उनकी शिक्षा और विकास के लिए काम करना चाहिए।
71 total views, 71 views today