एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से एक सितंबर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत कर्मियों को मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जीएम राजीव कुमार ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कार्मिक एवं मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार, सीताराम उइके, सीएसआर प्रबंधक शैलेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि विनय सिंह, जवाहरलाल यादव, भीम महतो, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, राजू दिगार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply