Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को लेकर बोकारो जिला प्रशासन के निर्देश पर 6 मार्च को जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय परिसर में महिला जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मधु कुमारी ने की। समारोह में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) अंजना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बेरमो प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित महिला जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित विभिन्न पंचायतो के महिला मुखिया, पंसस तथा महिला वार्ड सदस्यों को बीडीओ मधु कुमारी ने होली एवं शब-ए-बारात की शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने समाज में जागरूकता बनाये रखने के लिए महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाले।

बीडीओ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज में फैले कुरीतियों यथा डायन बिसाही, बंधुआ मजदूरी, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बेमेल शादी आदि को समाज से दूर करने का आह्वान किया। साथ हीं लड़कियों के पोषण, मनरेगा में पंजीकरण, बालिकाओं का विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन, परिवार नियोजन, माहवारी एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए इसके प्रचार प्रसार पर बल दिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि महिलाएं समाज को सुदृढ़ करने में अहम योगदान निभा सकती है, बशर्ते वे जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर देता है। समाज से नशा रूपी दानव को दूर करना जरूरी है।

हम तमाम महिलाओं को इसके लिए संकल्प लेना होगा, और इसकी शुरुआत अपने अपने घरों से हीं करना होगा। बीपीएम अंजना सिंह ने समाज में महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिलाओं को संगठित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज की महिला निर्बल, निसाहय नहीं बल्कि सबल है। जरूरत है उन्हें स्वयं को पहचानने की। यहां उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों को महिला हिंसा से निपटने को लेकर कानूनी जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर बीडीओ, प्रखंड प्रमुख तथा बीपीएम ने महिला जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र तथा प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित की।
मौके पर उपरोक्त के अलावा जरिडीह पूर्वी पंचायत की मुखिया कंचन देवी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया देवंती देवी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुमंती देवी, उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातून सहित दुर्गावती देवी, पुष्पा देवी, आरती कुमारी, मालती सिंह, सीमा महतो, आदि।

पंचायत समिति सदस्या अनीता देवी, सोनामती देवी, रुमा देवी, रखी रवाणी, वार्ड सदस्या नीलम कुमारी, सबीता देवी, सीता देवी, मंजू देवी, यशोदा देवी, सरस्वती कुमारी, नसीमा खातून, ज्योति कुमारी, सोनु कुमारी, उर्मिला देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, देवकी कच्छप, कनक माला आदि महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *