Advertisement

सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा 16 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुढ़नी के प्राध्यापक को सम्मानित किया गया।

जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के हद में कुढ़नी प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सम्मानित किए गये। बताया कि शिक्षा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक तथा स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूतों के सम्मान में सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिले के कई विद्यालयों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में कुढनी प्रखंड के रघुनाथपुर चिकनी विद्यालय का भी चयन किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार एवं शिक्षिका श्वेता कुमारी को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *