सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई ने डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के महासचिव अफताब आलम ने किया, जिनके साथ यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ नंदी जेराई और उनके साथ कार्यरत डॉक्टरों को छोटे किंतु दिल से दिए गए उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर अफताब आलम ने डॉक्टरों को शुभकामना देते हुए कहा कि डॉक्टरों की सेवा भावना मानवता का सर्वोच्च उदाहरण है।

ये दिन उनके समर्पण को सम्मान देने का एक माध्यम है। सम्मानित डॉक्टरों में सीएमओ डॉ नंदी जेराई, डॉ एस. जे. कुलु, डॉ एम. एस. दास, डॉ अर्चना बेक, डॉ बी. के. सिंह तथा डॉ बसंत रायडू द्वारा केक काटकर डॉक्टर डे सेलिब्रेशन किया गया। सभी चिकित्सकों को यूनियन की ओर से सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप उपहार देकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की बधाई दी गई। कार्यक्रम में यूनियन की ओर से दयानंद कुमार, राजेश बनर्जी, कामता प्रसाद, कमल रजक, इंतखाब आलम, चंद्रकला पान, अमरनाथ यादव, राम हेस्सा, गोपी पान, आनंद हेस्सा पूर्ति, सुदर्शन, संजय तिग्गा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply