एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित कृष्ण बल्लभ महाविधालय (के. बी. कॉलेज) बेरमो में 5 जनवरी को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उक्त कॉलेज से सेवानिवृत होनेवाले तृतीय वर्ग के दो कर्मचारियों को कॉलेज के प्राचार्य व् व्याख्याताओं ने माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार के. बी. कॉलेज परिसर में कॉलेज के दो सेवानिवृत तृतीय वर्गीय कर्मचारी जी. सी. रॉय तथा सुदर्शन सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दिया गया। यहां कॉलेज के प्राचार्य डॉ के. पी. सिन्हा व् अन्य ने दोनों सेवानिवृतो को फूल माला तथा शॉल देकर सम्मानित किया। साथ हीं कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ के. पी. सिन्हा, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, प्रो. लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ आर. पी. पी. सिंह, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ साजन भारती, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, डॉ नाज खान, डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रो. पी. पी. कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, दुर्गा पासवान, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह, शिव चन्द्र झा, पुरषोत्तम चौधरी, करिश्मा, आशा देवी, संजय, अमर, सुखदेव प्रसाद, शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
138 total views, 1 views today