Advertisement

पूजा अर्चना के साथ जली होलिका, चहुंओर उत्साह-उमंग

संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आपसी प्यार, सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ 28 मार्च की शाम पूजा-अर्चना कर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने होलीका की परिक्रमा कर गेहूं की बालियों को भूनकर खाया। कई जगह होलिका स्थलों पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किया गया है। पुलिस होलिका स्थलों पर गश्त कर स्थिति का जायजा लेती रही। सभी स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से विधि-विधान के साथ किया गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रौशन कुमार साह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार आदि उपस्थित रहे। साथ हीं अनुमंडल एवं प्रखंडों से सूचना एकत्र करते दिखे।
बेरमो स्थित कंट्रोल रूम की अगुवाई स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने की। उनके साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित रहें। जिला मुख्यालय से सटे सिवानडीह में प्रशासन द्वारा मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिन भर डटे रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *