रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में 11 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन बोकारो के सेक्टर 9 स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि होली के रंगों की तरह सभी के जीवन में हरियाली, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे।
कार्यक्रम में न्यू बोल बम रामायण मंडली द्वारा फागुन के गीत प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। मंडली के प्रमुख कलाकार शर्मा व्यास, सुनील व्यास, अनिल चौबे, बांकेलाल और अयोध्या ठाकुर ने अपनी कला और मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, प्रदेश महामंत्री आदर्श सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
30 total views, 30 views today