ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में 20 फरवरी को आहूत की गई।
मौके पर संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को होली पर्व के अवसर पर होली लाभांश का वितरण संघ द्वारा किया जाएगा। साथ ही संगठन के सदस्यों द्वारा प्राप्त विचारों पर अमल किया जाएगा। कहा कि आगामी 28 फरवरी को होली मिलन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि होने वाले बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता संघ तेनुघाट के सदस्य वकील महतो जो चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें संघ के सदस्य अपना समर्थन देंगे यह निर्णय लिया गया है। बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता वकील महतो ने कहा कि संघ के सदस्य मुझे अपना समर्थन देंगे यह हमारे लिए बहुत ही अच्छी बात है।
मैं भी यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं हमेशा संघ के सदस्य के साथ खड़ा रहूंगा। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सहित संघ के पदाधिकारी एवं दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply