एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के सलिमपुर अहरा के गली नंबर एक स्थित पूर्णिमा अपार्टमेंट के लोक पंच कार्यालय में 27 फरवरी क होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार होली मिलन समारोह में लोक पंच के कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति की गयी। साथ हीं एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर लोक पंच के कलाकारों ने बाबा हरिहरनाथ कूद गए जमुना में, पनिया लाले लाल ए गौरा हमरो के चाही, होली खेले महादेव, तनीको शर्म नहीं आई देखी नहीं अपनी उमरिया, अंग से अंग लगाना सजनजी, रंग बरसे भीगे चुनरवाली आदि गीतों की रंगारंग प्रस्तुति से भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा होली और जोगीरा आदि अन्य गीत भी गाये गए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाई गयी, साथ हीं लोक पंच स्थापना दिवस की बधाइयां दी गयी।

मुख्य गायकों में दीपा दीक्षित, अभिषेक राज, चंदन उगना एवं देवयांक महिवाल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर लोक पंच संस्था के वरिष्ठ सदस्यों में नीरू कुमारी, कुमार रोहित, राम प्रवेश, धर्मवीर, ऋषि पांडेय, रजनीश पांडेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में लोक पंच के सचिव प्रसिद्ध रंगकर्मी व् टीवी कलाकार मनीष महिवाल ने उपस्थित तमाम कलाकारों एवं अतिथियों को होली की शुभकामनाएं दी एवं लोक पंच के स्थापना दिवस की बधाई दी तथा मिल जुलकर आनंद और हर्षोल्लास से होली मनाने का सन्देश दिया।
![]()













Leave a Reply