एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 2 मार्च की संध्या होली मिलन सह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा संकीर्तन का लुफ्त उठाया।
जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर मंदिर समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सी. एस. प्रसाद, वेदव्यास चौबे, राजेश शर्मा, विजय यादव, एम. एन. सिंह, रंजय कुमार सिंह, तपेश्वर चौहान, रंजीत सिंह, रवि सिंह, एन. के. त्रिपाठी, मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, अश्वनी पांडेय उर्फ सोनू, कथारा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक के. एन. पाठक सहीत देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, पवन सिंह, राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बेरमो से आए कौशल अलबेला के संकीर्तन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक होली एवं फगुआ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।समारोह में सैकड़ों की संख्या में कथारा क्षेत्र वासी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply