Advertisement

डॉ रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

होली भाईचारे एकता का त्योहार-डॉ उषा सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मे राधे श्याम गौशाला मे डॉ रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह मे आये सभी गणमान्य जनों को ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ उषा सिंह ने अंगवस्त्र और अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ उषा सिंह ने कहा कि होली भाईचारे व् एकता का त्योहार है। सभी को मिलजुल कर होली मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली समारोह को आपस में मिलकर मनाया जाता है। यह जहां देख कर नजर आता है।

हमें उम्मीद है कि सभी जन इसी तरह त्यौहार को मिलजुल कर मनाएंगे। होली रंगों का त्योहार है। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मिलते हैं। हमें इसी तरह मिलकर यह त्योहार मनाना चाहिए। जिस तरह आज हम सभी यहां होली मना रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, कृष्ण कुमार, वैभव चौरसिया, अभय विश्वकर्मा, भरत वर्मा, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, सुभाष बरनवाल, निमाई सिंह चौहान, छितरमल बंसल, पूर्व प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी सुनीता सिंह व संतोषी सिंहा, शंकर सिंहा, पंकज पांडेय, सत्यजीत मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, आदि।

गौरीनाथ कपरदार, रियाज अंसारी, गौर चंद चटर्जी, सुशांत राईका, बिमल कुमार सिंह, मंचू सिंह, मनोज कुमार, सुमन कुमारी, बुंदिया सेनगुप्ता, कुंती देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, सीता देवी, सीमा देवी, सुशीला देवी आदि ने सैकड़ो गणमान्य जनों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली त्यौहार की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *