अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में 12 मार्च को कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला के हद में सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में भी होली मिलन समारोह का आयोजन अधिवक्ता संघ सोनपुर की ओर से किया गया।
होली मिलन समारोह में न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में शामिल अधिवक्ताओं ने एक दूसरे से होली पर्व की खुशियां बांटीं। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मौके पर व्यवहार न्यायालय सोनपुर के सब जज प्रथम मनीष कुमार, सब जज द्वितीय संजय कुमार, मुंसिफ रवि रंजन, एपीओ विजय वीर, अधिवक्ता संघ सोनपुर के उपाध्यक्ष कुमार जितेंद्र सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजू कुमार, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जीतेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, उमेश प्रसाद नवीन किरण, जितेंद्र नाथ सिंह, श्याम बाबु चौरसिया, ठाकुर अरूण सिंह, विनय ठाकुर, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, जीतेन्द्र कुमार सहित कई अन्य अधिवक्ताओं के अलावे न्यायालय कर्मी हरे कृष्ण, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अपने कार्यक्षेत्र में लगातार ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया। अधिवक्ता संघ सोनपुर के महासचिव ने बताया कि हर साल होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। ऐसे में इस बार भी होली मिलन का आयोजन किया गया है।
जगदंबा स्थान पर होली मिलन का आयोजन
जानकारी के अनुसार सोनपुर नगर पंचायत के सोनपुर नखास स्थित मां जगदम्बा स्थान के प्रांगण में बीते 11 मार्च की रात्रि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली गायन कार्यक्रम सोनपुर के दिवंगत पत्रकार अशोक कुमार सिंह के पुत्र अक्षय कुमार सिंह चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया था। पुरे ग्रामीण एकता का परिचय देते हुये यहां होली का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के सभी वर्ग के सदस्यो ने होली गीत गाकर आनंदमय की अनुभूति की। अंत में सोनपुर के ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि हमलोग 15 मार्च को होली मनाएंगे।
मौके पर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट, भाजपा सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, भाजयुमो प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश, मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह भोला, रंजन कुमार सिंह, लालबाबु सिंह, गणेश सिंह, राम अयोध्या सिंह, डॉ सुबोध कुमार सिंह, कृष्णन्दन दास, संजय कुमार राय, अखिलेश कुमार सिंह, छोटु कुमार, दीपु कुमार, आशीष कुमार, टुनमुन, मिथिलेश कुमार सिंह, अजय सिंह, राजन कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित होकर माता भवानी का आशीर्वाद ग्रहण किया।
40 total views, 40 views today